परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

नहीं ऐसौ नहीं अन्धेर है बस

 नहीं ऐसौ नहीं अन्धेर है बस ।

कुहासे कौ तनिक सौ ढेर है बस ॥

 

कली कों ज्ञात है प्रारब्ध अपनों ।

सवेरौ हैवे भर की देर है बस ॥

 

कबू सोचें तौ ऐसौ हू लगत है ।

धरा काऊ परी कौ घेर है बस ॥

 

उमड़ते और उड़ते अश्रु’अन में ।

अधिकतम चार दिन कौ फेर है बस ॥

 

तनिक बाजे बजे तौ सिर पकल्ल’ओ ।

हमारौ जीउ घर कौ शेर है बस ॥

 

प्रारब्ध – भाग्य;

No comments:

Post a Comment