परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

हठिय’न के हठयोग अलग्ग’इ होमें हैं

 हठियन के हठयोग अलग्ग’इ होमें हैं ।
सीधे-सच्चे लोग अलग्ग’इ होमें हैं ॥
 
तन कों भूख्यौ राखें मन कों तृप्त करें ।
हरि-भक्तन के भोग अलग्ग’इ होमें हैं ॥

पीर खरीदें, बेचें प्रेम, कमावें चैन ।
रसिकन के उद्योग अलग्ग’इ होमें हैं ॥
 
नित्य-नित्य नहिं जनमत हैं मीरा-शबरी ।
जोगनियन के जोग अलग्ग’इ होमें हैं ॥
 
पीर पराई, पर, उपचार करें अपनों ।
सन्त-जनन के रोग अलग्ग’इ होमें हैं ॥

 

No comments:

Post a Comment