महिमा तौ सन्त’न की गावै लम्बरदार ।
नैन’न में श्रीदेवी राखै
लम्बरदार ॥
या की विद्वत्ता कौ पार नहीं
भैया ।
हर मैटर पै लेक्चर पेलै लम्बरदार ॥
राम’इ जानें, जानें कौन सौ बिजनिस है ।
बैंकॉक भज-भज
कें जावै लम्बरदार ॥
रोज सवेरें आस्था चैनल सौ
लागै ।
संझा MTV बन जावै लम्बरदार ॥
हमसों बोलै धन-दौलत
तौ माया है ।
बिना दक्षिणा कथा न बाँचै
लम्बरदार ॥
लाइक और कमेण्ट’न कौ ऐसौ
प्रेमी ।
घड़ी-घड़ी
प्रोफाइल बदलै लम्बरदार ॥
हमसों बोलै केक-वेक
मत कटवइयो ।
बियरबार में हवन करावै
लम्बरदार ॥
No comments:
Post a Comment