परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

शुगर भगानी है हमकों सो, कड़वी बातें हू बोलिंगे

 शुगर भगानी है हमकों सोकड़वी बातें हू बोलिंगे ।

हम तौ टेढ़े के प्रेमी हैंटेढ़ी बातें हू बोलिंगे ॥

 

ना यै हमरौ चून चलावैना वौ हमरे घड़ा भरावै ।

या की बातें बोलिंगे तौ वा की बातें हू बोलिंगे ॥

 

जतन भलें कितने हू कल्ल’एँसच्ची बात परें नहिं पल्लें ।

सो हमनें निरधार कियौ है झूठी बातें हू बोलिंगे ॥

 

चमत्कार कों नमस्कार की आदत सब कों परी भयी है ।

जिन कों सुनि कें मन ललचावैऐसी बातें हू बोलिंगे ॥

 

वैसें तौ कर्तव्य हमारौ केवल परपीड़ा कहनों है ।

लेकिन भैया कहूँ-कहूँ हम अपनी बातें हू बोलिंगे ॥

No comments:

Post a Comment