परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी

                  संक्षिप्त परिचय – नवीन सी. चतुर्वेदी ( ब्रजगजल प्रवर्तक, बहुभाषी शायर (कवि) एवं व्यंग्यकार)

रास, रस, अनुराग सों अनुरक्त अभिलाषा बहत है

 रास, रस, अनुराग सों अनुरक्त अभिलाषा बहत है ।

जो अधूरी रह गयी नयन’न सों वौ आशा बहत है ॥

 

जो तुम्हारे छल, कपट और झूठ सों जनमी है वौ ही ।

अश्रुधारा बन दृग’न सों प्रेम की भाषा बहत है ॥

झूठे-साँचे सब उरहाने, मन के भीतर रख लीने हैं

 झूठे-साँचे सब उरहाने, मन के भीतर रख लीने हैं ।

प्रीतम की पाती पढ़ि कें छाती पै पत्थर रख लीने हैं ॥

 

सावन की सौगन्ध है तुमकों याद कबू करियो नहिं हमकों ।

हमनें हू पलक’न के पाछें मीठे-बादर रख लीने हैं ॥

जनम अष्टमी के अवसर पै कान्हा रस बरसाय रहे हैं

 जनम अष्टमी के अवसर पै कान्हा रस बरसाय रहे हैं॥

पान करन कों भक्तन के टोला के टोला आय रहे हैं॥

 

माखन मिसरी के प्रेमी नें भूतल पै अवतार लियौ है ।

संतन के मन मुदित ह्वै रहे दुष्टन के घबराय रहे हैं॥

कबतक करिहौ आनाकानी

 कबतक करिहौ आनाकानी ।

अब तौ स्वीकारौ मेहमानी ॥

 

सुमन सुगन्ध’न कों तरसत हैं ।

का अजहूँ करिहौ मनमानी ॥

मधुर तौ है मगर मीठी न समझौ

 मधुर तौ है मगर मीठी न समझौ ।

बड़ी बाँकी है यै सीधी न समझौ ॥

 

पियालौ एक और प्यासे हजार’न ।

सियानी बीर है, भोरी न समझौ ॥

तनिक मनुहार कीजै तौ बनें बानक

 तनिक मनुहार कीजै तौ बनें बानक ।

लली कौ हिय पसीजै तौ बनें बानक॥

 

सदा ही रास की अभिलास का करनी ।

रस’न पै ध्यान दीजै तौ बनें बानक॥

नैन-सैन’न सों ही प्रेम-रस भर दियौ

 नैन-सैन’न सों ही प्रेम-रस भर दियौ ।

उरबसी उर्वशी नें गजब कर दियौ॥

 

एक बाँकी नें या की न वा की सुनी ।

इक सुमन नें सुमन पै सुमन धर दियौ॥

कोऊ समझै तौ या में हू रस, रीत है

 कोऊ समझै तौ या में हू रस, रीत है ।

केश विन्यास हू एक संगीत है ॥

 

या की सरगम अजब या के आखर गजब ।

नैन-अंजन मधुरता भरौ गीत है ॥

नैन झुकिवे के बाद उठते भये

 नैन झुकिवे के बाद उठते भये ।

दो सितारे गगन में उगते भये॥

 

फूल शाखा’न सों उतरते भये ।

तो सों मिलिहें स्वयं लुढ़कते भये॥

नहीं ऐसौ नहीं अन्धेर है बस

 नहीं ऐसौ नहीं अन्धेर है बस ।

कुहासे कौ तनिक सौ ढेर है बस ॥

 

कली कों ज्ञात है प्रारब्ध अपनों ।

सवेरौ हैवे भर की देर है बस ॥

पुण्य चैंयें मगर हवन के बिन

 पुण्य चैंयें मगर हवन के बिन ।

लाभ चैंयें मगर जतन के बिन॥

 

खूब चोखे हैं आज के नागर ।

मेघ चैंयें मगर तपन के बिन॥

यै छवी हम नें ही उकेरी है

 यै छवी हम नें ही उकेरी है ।

रात जगमग दुपैर अँधेरी है ॥

 

चार दिन तौ कटें दुख’न के बिन ।

नित्य की सी प्रभात-फेरी है ॥

हमारे पूर्व हू दौनों’न कों तोल्यौ गयौ है

 हमारे पूर्व हू दौनों’न कों तोल्यौ गयौ है ।

शकर सों लाख बेहतर नीम कों बोल्यौ गयौ है ॥

 

अजी घी-दूध का हैं अब तौ पानी हू मलिन है ।

निरन्तर अमरित’न में ही जहर घोल्यौ गयौ है ॥

हम चाँदी थोरें ही काट रहे हैं भैया

 हम चाँदी थोरें ही काट रहे हैं भैया ।

चेंटा हैं सो चीनी चाट रहे हैं भैया ॥

 

दुर्गन्ध’न कों हमनें थोरें ही फैलायौ ।

हम तौ उलटे नाले पाट रहे हैं भैया ॥

ध्यान सों देखौ तौ लगभग हर महीना बह रहे हैं

 ध्यान सों देखौ तौ लगभग हर महीना बह रहे हैं ।

ताप के मारें हिमालय के पसीना बह रहे हैं ॥

 

मार डारे भीड़ नें मनजीत और मरियम कहूँ पै ।

तौ कहूँ दरिया’न में सूरज-सकीना बह रहे हैं ॥

वृहद, विशाल जड़’न सों कट गई

 वृहद, विशाल जड़’न सों कट गई ।

विस्तृत-सीमा कितनी घट गई ॥

 

सुख में तौ सब संग रहत हे ।

भीर परी तौ काई छट गई ॥

कितनों टैम लगैगौ यै तौ है सूरज की मरजी पै

 कितनों टैम लगैगौ  यै तौ है सूरज की मरजी पै

हमनें तौ गीले कपड़’न कों डार दियौ है रस्सी पै

 

कुरता राजा कौ सिलनों हो, नाप लिखायौ मंत्री कौ

फिटिंग न बैठी तौ सर जी नें केस कर दियौ दरजी पै

कटे कर’न सों टूटौ डोरा जोरौ है

 कटे कर’न सों टूटौ डोरा जोरौ है ।

किस्मत हमसों जो न करावै, थोरौ है ॥

 

सब के मन कों राखत वैश्या बाँझ भई ।

तौ हू वा कौ जॉब-कार्ड तौ कोरौ है ॥

नेह के मेह ढोए हमनें हू

 नेह के मेह ढोए हमनें हू ।

नैन अपने भिगोए हमनें हू ॥

 

हाथ लग पाए जो न राधा के ।

वे खजाने तौ खोए हमनें हू ॥

भोरे-भारे बलम हमारे नित-नवीन उतपात करत हैं

भोरे-भारे बलम हमारे नित-नवीन उतपात करत हैं ।

सावन में तौ आग लगामें, फागुन में बरसात करत हैं ।।

 

हम जो राष्ट्रपति होते तौ पदम सिरी दै देते इनकों ।

हनीमून पै लै कें जामें हनुमान की बात करत हैं ।।

जब दुनिया के व्याप समझ में आन लगत हैं

 जब दुनिया के व्याप समझ में आन लगत हैं ।

सब रहस्य चुपचाप समझ में आन लगत हैं ॥

 

काग’न के कुल में जब कुहू-कुहू होवत है ।

सिगरे क्रिया-कलाप समझ में आन लगत हैं ॥

महिमा तौ सन्त’न की गावै लम्बरदार

 महिमा तौ सन्त’न की गावै लम्बरदार ।

नैन’न में श्रीदेवी राखै लम्बरदार ॥

 

या की विद्वत्ता कौ पार नहीं भैया ।

हर मैटर पै लेक्चर पेलै लम्बरदार ॥

शुगर भगानी है हमकों सो, कड़वी बातें हू बोलिंगे

 शुगर भगानी है हमकों सो, कड़वी बातें हू बोलिंगे ।

हम तौ टेढ़े के प्रेमी हैं, टेढ़ी बातें हू बोलिंगे ॥

 

ना यै हमरौ चून चलावै, ना वौ हमरे घड़ा भरावै ।

या की बातें बोलिंगे तौ वा की बातें हू बोलिंगे ॥

कोऊ इतनों अच्छौ कैसें होय सकत है

 कोऊ इतनों अच्छौ कैसें होय सकत है ।

दसमुखवारौ भोरौ कैसें होय सकत है ॥

 

दूजे रस में मिलि कें बदलै तब तौ सम्भव ।

बिनु मीठे के मीठौ कैसें होय सकत है ॥

पास के सम्बन्ध फीके लग रहे हैं

 पास के सम्बन्ध फीके लग रहे हैं ।
दूर वारे ढ़ोल नीके लग रहे हैं ॥
 
धन-बिमार’न की दवा-दारू की खातिर ।
हाल के बच्च’न कें टीके लगे रहे हैं ॥